भरगामा/अररिया। अचानक हुई तेज हवा बारिश व ओलावृष्टि से आम और लीची के फसल को भारी नुकसान पहुंचा हैं। वहीं मक्का के फसल सुखा रहे किसान का मक्का भींग चुका हैं। जिससे किसानों के सामने परेशानी उत्पन्न हो गई हैं। आम और लीची के उत्पादन पर इसका काफी प्रभाव पडेगा।

क्षेत्र के लगभग सभी हिस्सों में बहुत बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली हैं। लीची व आम के फल टूटकर जमीन पर बिखरे पड़े हैं। जोरदार ओलावृष्टि से खेत खलिहान, सड़क, घर के छत ने बर्फ की चादर ओढ ली।वहीं दलहन के फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं।
किसान सुनील सिंह, ओमप्रकाश कूंवर टार्जन, शेखर यादव, संजय मिश्र, मृत्युंजय झा,वरूण मिश्र ने बताया कि अब अगर फिर से तेज हवा,बारिश व ओलावृष्टि हुई तो फसल पुर्णतः बर्बाद हो जाऐगा।