भरगामा/अररिया। एक तरफ जहां राज्य सरकार शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचाने का वादा कर खुद की पीठ थपथपा रहीं हैं। इन सब से इतर भरगामा प्रखंड मुख्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नही रहने के कारण आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं। प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोग अपने अपने काम को लेकर मुख्यालय आते हैं। लेकिन तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रहते हैं। जबकि प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत चार चापाकल दिख रहा हैं। इसमें से कुछ अपने बदहाली का आंसू बहा रहा हैं। तो कुछ में दूषित जल आ रहा हैं। वहीं दूषित पानी आने के कारण लोग इस पानी को पीना पसंद नहीं करते हैं वही आयरन युक्त दूषित जल पीकर लोग डिहाइड्रेशन एवं पेट की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मजबुरीवश गरीब तबके के लोगों को भी बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता हैं।

शुद्ध पेयजल न मिलने की स्थिति ग्रामीण परिवेश के लोग पानी के तलाश इधर-उधर भटकते रहते हैं।
ऐसे में डायरिया एवं विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
पुर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया चिलचिलाती धूप और तपिश में पानी की सुविधा नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसी भी चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं हैं। जिस कारण बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पडता हैं। जो आमलोग के पहुंच से बाहर हैं। ऐसी परिस्थिति में पदाधिकारी प्रखंड परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि लोगों को राहत मिले।
चापाकल से ताजा पानी लेकर रखने के महज कुछ हीं घंटो में पीला पड़ जाता हैं। एवं सादा कपड़ा भी पुरा का पुरा पीला हो रहा हैं। जिसके कारण लोग सादा कपड़ा पहनने से परहेज करने लगें हैं।