अररिया- बराबरी की हक दिलाने प्रखंड स्तरीय आंबेडकर परिचर्चा।

भरगामा/अररिया। प्रखंड के जवाहर उच्च विद्यालय भरगामा के बाढ राहत शेड भवन में संवैधानिक अधिकारों के प्रति आमजनों में जागरूकता एवं एकजुटता को लेकर परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम का आगाज अतिथी व वक्ताओं को कार्यकर्ताओं के द्वारा माला पहनाकर किया। जवाहर उच्च विद्यालय के बाढ राहत शेड भवन में अपने हक हकूक की मांग को लेकर परिचर्चा की गई। जिसपर वक्ताओं ने अपने अपने विचार से परिचर्चा में मौजूद लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। वहीं मंच संचालन नवलकिशोर राही ने किया।

पुर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा आज हमारा देश बाबा साहब के बनाए संविधान पर चल रही हैं। लेकिन कुछ मुठ्ठी भर लोगों को हमारी भाईचारगी नागवार गुजर रहीं हैं।ऐसी परिस्थिती में जातिवाद से उपर उठकर एकजुट नहीं होगें तबतक हमारी दिशा और दशा नहीं बदलेगी। यह मुल्क हम सभी का हैं।इस मुल्क की आजादी में हम सभी का खून शामिल हैं। हमें बराबरी का हक मिलना हीं चाहिए। हमें एकजुट होकर सौ करोड लोगों के हक हकूक की लडाई लडने के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।हमारी आवाज उठाने पर हमारी जुबान काटने की बात की जाती हैं।

सिकेश यादव ने कहा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने दबे कुचले परिवार को बोलने और बराबरी का हक दिलाने का किया हैं।

फोटो कैप्शन – परिचर्चा में उपस्थित अतिथी व वक्ता।

अभिनव हिंदुस्तानी ने बताया आज के परिवेश में सांप्रदायिक पार्टी लोगों के बीच नफरत और जातिवाद की बीज बो रही हैं। इसलिए हमें एकजुट होकर ऐसे लोगों को उखाड़ फेंकने की जरूरत हैं।

राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य,आंबेडकर साहब के बनाए संविधान को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक बराबरी का हक दिलाने के लिए, लोगों को आपसी भाईचारे की डोरी मे बांधने के लिए आयोजित किया गया हैं। आज संप्रदायिक ताकतों के द्वारा लोगों को जाति और मजहब के नाम पर तोड़ने का काम किया जा रहा हैं। आज सांप्रदायिक ताकतें मुखर हो रही हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से परे हटकर लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। आज हमारा देश एक गलत दिशा की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें ऐसी ताकतों का फन कुचलने के लिए एकजुट होना होगा।

विजय सिंह यादव ने कहा एक समय था जब अगड़ी जाति के लोग पिछड़े वर्ग के लोगों के हाथों से पानी तक नहीं पीते थे। एक पंक्ति में बैठने नहीं देते थे। वहीं लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर दबे कुचले परिवार को बराबरी का हक दिलाने का काम किया हैं। लेकिन आज फिर दबे कुचले परिवार को फिर से जाति के नाम पर तोड़ने का काम किया जा रहा हैं।

परिचर्चा में शामिल सरफराज आलम पूर्व सांसद अररिया, पुर्व विधायक अनिल कुमार यादव, मनीष यादव जिला अध्यक्ष जिला अररिया, विजय सिंह यादव प्रदेश महासचिव युवा राजद, मनोज विश्वास प्रधान महासचिव अररिया, विश्व मोहन यादव पूर्व अध्यक्ष राजद, सरोज सिंह प्रखंड अध्यक्ष भरगामा, मुन्ना मेहता पूर्व अध्यक्ष भरगामा, सिकेश यादव युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष, अभिनव हिंदुस्तानी समाजसेवी सह युवा राजद नेता , सुनील कुमार यादव, इन्द्रजीत विश्वास अजीत पंचायत अध्यक्ष भरगामा, दिलीप कुमार दिलबर, रघुनंदन राम सरपंच व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *