भरगामा/अररिया। भरगामा थानाध्यक्ष को सब इंस्पेक्टर से प्रोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाने से क्षेत्रवासियों में हर्ष।
भरगामा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार का लगभग 2 साल का कार्यकाल काफी सराहनीय एवं बेदाग रहा। उनका हर तबके के लोगों के साथ काफी मधुर व्यवहार रहा। इसी व्यवहार कुशलता के कारण थाना क्षेत्र के सभी लोग काफी पसंद करते थे। इसी का उन्हें परिणाम मिला। आज उन्हें प्रोन्नत कर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

आज भरगामा थाना परिसर में मौजूद
भाजपा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, युवा नेता बबलू रजक,जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र,समाजसेवी ललित सिंह,समाजसेवी अजय कुमार अमरेंद्र, समाजसेवी गजेंद्र यादव, अपना अधिकार पार्टी के असलम बेग, बिसहरिया पंचायत के पूर्व सरपंच मोहम्मद नजामुद्दीन, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, नित्यानंद मेहता,मुन्ना मेहता,मुस्ताक खा, पैक्स अध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह, शितांशु शेखर पिंटू,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ,आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार काफी मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति हैं। इनके जैसे पुलिस पदाधिकारी का सम्मान पुरा थानाक्षेत्र के लोग किया करते थे। वहीं अपराधिक तत्व के लोगों में खौफ व्याप्त था। सभी ने थानाध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य का कामना किया।