भरगामा/अररिया। क्षेत्र में कुशल संवाद स्थापित करने को लेकर भाजपा जिला कमिटी ने भरोसा दिखाते हुए प्रखंड के तेजतर्रार युवा कार्यकर्ता को मिडिया प्रभारी बनाया हैं।
भरगामा प्रखंड अंतर्गत खजुरी निवासी सितांशु शेखर पिंटू यादव को जिला भाजपा कमिटी ने मिडिया प्रभारी बनाया हैं। जिससे प्रखंड वासियो में हर्ष का माहौल हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र ने बताया कि श्री यादव को मिडिया प्रभारी बनने से पार्टी को नयी दिशा और लोगों के बीच कुशल संवाद स्थापित होगा व सामाजिक समरसता बढेगी। आज शीर्ष नेतृत्व के विकास कार्य को आमलोगों तक पहुँचाना पहली प्राथमिकता हैं।
सितांशु शेखर पिंटू यादव ने कहा जिला कमिटी ने मुझपर भरोसा जताया हैं।जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत साधुवाद।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, नारायण मेहता, सितांशु शेखर पिंटू, बालबोध शर्मा, अजय सिंह, प्रकाश पोद्दार, ललित झा, राजकिशोर झा, निरंजन यादव, कमलेश्वरी मंडल, यदुनंदन मेहता, कैलाश साह, दिनेश यादव ने भी खुशी का इजहार किया।
अररिया – बीजेपी कार्यालय अररिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती धूम धाम से मनाया गया
नजरिया न्यूज़ टीम अररिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती धूम धाम से मनाया गया...