अररिया – वार्ड 12 के खरैहिया बस्ती से तीन बच्चे गुम, नगर थाने को दी सूचना।

कुमार श्रीवास्तव (नजरिया न्यूज़) अररिया। अररिया शनिवार दोपहर को शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 12 से एक साथ 3 बच्चे गुम होने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बच्चे गुम होने की घटना से स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए। देर शाम तक परिजन व स्थानीय लोगों ने बच्चों की काफी खोजबीन किया। लेकिन देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद पीड़ित परिजन ने नगर थाना में आवेदन देकर बच्चे की खोजबीन की गुहार लगाया। बताया जाता है कि धीरेंद्र यादव के छः वर्षीय सुमित कुमार यादव, 7 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी व सुमन यादव के 6 वर्षीय पुत्री नैना खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। घंटों बीत जाने के बाद जब बच्चों को कोई सुराग नहीं मिला तो  परिजन व आसपास के लोग काफी खोजबीन करने लगे। बताया जाता है कि जिस जगह बच्चे खेल रहे थे वहां से 200 मीटर की दूरी पर परमान नदी भी है। इसलिए कुछ लोग बच्चों का नदी में भी जाने की आशंका जता रहे हैं। एक साथ तीन बच्चे गुम होने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हो हुआ है। देर शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं चलने से परिजन व स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *