अररिया- संयुक्त सचिव सामान्य प्रसाशन विभाग ने जाति आधारित गणना का जायजा लिया।

भरगामा/अररिया। संयुक्त सचिव सामान्य प्रसाशन विभाग पटना किशोर कुमार ने गुरुवार को भरगामा प्रखंड के विभिन्न भागों के दौरा कर जाति आधारित गणना का जायजा लिया। श्री कुमार ने रामपुर आदि,खजूरी एवं भरगामा पंचायत में गणना हेतु दिए गए प्रपत्र की जांच की।जिसमे प्रापत्र को सही तरीके से भरने, कार्य मे गति लाने का निर्देश दिया।

फोटो कैप्शन-जाति आधारित गणना का जायजा लेते संयुक्त सचिव।

सर्वर डाउन के कारण प्रपत्र अपलोड करने में परेशानी, लॉगिन की समस्या से भी रूबरू हुए। दौरा के दौरान उनके साथ जिला सांख्यकी पदाधिकारी अररिया महेंद्र प्रसाद सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी,पर्यवेक्षक हरिकिशोर सिंह,धीरज पाठक, प्रभाकर सिंह, प्रगणक संजीव सिंह,राजकुमार भगत,पवन कुमार राजेश कुमार मुख्य रूप से साथ थे। दौरा के उपरांत श्री कुमार प्रखंड मुख्यालय पहुंच सभी प्रगणकों को सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *