अररिया – सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी आयु के लिये वट वृक्ष की पूजा-अर्चना

– पूजा करने के लिये सुबह से ही लगी रही भीड़
– नवविवाहिता ने दुल्हन की तहर सजकर की पूजा
– वट वृक्ष मे भगवान का होता है वास

नजरिया न्यूज़ अररिया। महिलाओं ने बट सावित्री व्रत का अनुष्ठान कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने शुक्रवार को उपवास रखकर कर वट वृक्ष की विधिवत पूजा- अर्चना की।वृक्ष में रक्षासूत लपेटते परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।महिलाओं की माने, तो आज के दिन वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से पति की उम्र लंबी होती है।सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु व सभी विपदाओं से रक्षा को लेकर वट-सावित्री व्रत रखा तथा वट वृक्ष की फेरी लगा कर पूजा- अर्चना की।वट सावित्री व्रत के अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह से ही क्षेत्र की सुहागिनों व नयी- नवेली दुल्हनों ने उपवास रख अपने- अपने पति की दीर्घायु के साथ ही सभी बाधाओं- विपदाओं से रक्षा को लेकर स्नान आदि के बाद  मंदिरों व देव स्थानों पर लगे वट- वृक्ष की पूजा- अर्चना करने के बाद उक्त वट वृक्ष में धागा लपटते हुए 111 बार फेरी लगायी।  फिर पुरोहित द्वारा मृत्युंजय पंडित जी से पुराणों में वर्णित सत्यवान- सावित्री की कथा श्रवण किया। अररिया के प्रसिद्ध पंडित श्री ललित नारायण झा ने बताया कि जिस तरह सती सावित्री ने अपने पति की प्राण ले जा रहे यमराज से पति- भक्ति के बल पर तीन वचन के साथ ही अपने पति सत्यवान को भी जीवित करवाया था यह वही वट- वृक्ष की पूजा का व्रत उस समय सावित्री ने किया था।कथा श्रवण के बाद सभी व्रतधारी महिलाओं ने मौसमी फल- मिठाई का भोग लगाया फिर पुरोहित जी को दान- पुण्य के बाद अपने- अपने घर जा पति की पूजा की।बांस तथा ताड़ के पंखा झलने के बाद फलों व शरबत से व्रत का पारण किया।बारिश होने के बाद भी सुहागिनों में काफी उत्साह देगा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *