नजरिया न्यूज़ अररिया। इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के घर छापेमारी हुई है। यह रेड 6:00 बजे के आस -पास हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। इस छापेमारी में एमआइएमआइएम के नेता सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, इन लोगों पर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है।
वीडियो परिचय : AIMIM के जिला अध्यक्ष रहमत अली ने थाना हाजत में जाने से पहले प्रेस को किया संबोधित।
बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ वर्षों में एमआइएमआइएम नेता ने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के अलावा पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को अररिया नगर थाना में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
फोटो परिचय : AIMIM के जिला अध्यक्ष रहमत अली
आपको बताते चलें कि, पुलिस की यह कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस रेड में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी। रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 से लड़ा था।
वही अपनी गिराफ्तरी को लेकर एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली ने बताया की सरकार जेल भेज रही हाई लालू नितीश की सरकार मुसलमानों के खिलाफ है ये सरकार। नितीश कुमार जेल भेज रही है सरकार जेल भेज रही है।