- शुक्रवार को किशनगंज डाक से मुख्य पोस्टमास्टर ने समाहरणालय में डीएम श्रीकांत शास्त्री को उनके कार्यालय कक्ष में तिरंगा प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।
बीरेंद्र पांडेय, विशेष संवाददाता, नजरिरया न्यूज, किशनगंज। हर घर तिरंगा अभियान की शुक्रवार को किशनगंज मुख्य डाकघर से मुख्य पोस्टमास्टर ने समाहरणालय में डीएम श्रीकांत शास्त्री को उनके कार्यालय कक्ष में तिरंगा प्रदान कर शुरुआत की।

मौके पर डीएम ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने हेतु न्यूनतम शुल्क 25 रुपए में तिरंगा वितरण की जानकारी ली। पोस्ट मास्टर द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में किशनगंज हेड पोस्टऑफिस में तिरंगा उपलब्ध है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने लोगो से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघर से तिरंगा अवश्य लें।