वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।आजादी की 77वीं वर्षगाँठ के अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के प्रांगण में स्थित केंद्रीय विद्यालय में ईश औल, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने अपनी प्रतिभा भी प्रदर्शित की और अनेक रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्ण आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और नृत्य के साथ-साथ शिक्षकों और छात्रों द्वारा आयोजित प्रस्तुतियों में उनका प्रतिष्ठित सहयोग देखा गया। इसी दौरान ईश औल, उपमहानिरीक्षक ने सीमा सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण कार्यों और सीमा सुरक्षा बल के संघर्षों को साझा किया और उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओ को देश के निरंतर विकास में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने ने कहा आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम की महान विरासत को याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है।
साथ ही उन्होंने ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा और उनके उत्कृष्ट उत्साह की प्रशंसा की और कहा कि वे इसे एक महत्वपूर्ण मौका मानते हैं। जिससे छात्रों को अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलता है और उन्हें एक सफल और उत्कृष्ट भविष्य की दिशा में प्रेरित करता है।
अंत में उन्होंने कहा कि हम उन सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हैं। जिन्होंने इस समारोह को विशेष बनाया और उनके योगदान की सराहना करते हैं। हम सीमा सुरक्षा बल के भी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने, इस महत्वपूर्ण दिन को सफलता से आयोजित किया।