नजरिया न्यूज़ अरारिया। डॉ० धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अररिया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। हर्ष व्यक्त करते हुए अररिया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम मंडल ने कहा कि डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का संगठन और मजबूत होगा। डॉ धर्मेंद्र कुमार हमेशा से पार्टी के संगठन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। इनमें संगठन को धारदार बनाने की क्षमता है। इनके कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का संगठन काफी मजबूत होगा। इनके प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पर श्री मंडल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किए।हर्ष व्यक्त करने वालों में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार राय व नंद कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, जवाहर लाल सिंह , दिनेश मंडल, रौशन कुमार सिंह उर्फ राजू, मोहम्मद इकरामुद्दीन, कंचन ठाकुर, विजय सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साह, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार पोद्दार, प्रवक्ता राजीव कुमार राय, महासचिव संजय कामत, अशोक कुमार मंडल, अनीता देवी, परमानंद मंडल, बुद्धदेव भारती, मदन कुमार मंडल, शहजाद आलम, सचिव तारानंद सिंह , सलीम अंसारी उर्फ मुन्ना, संतोष मालाकार, सरयू सिंह , अजय महतो , अनमोल मंडल, सुनिता देवी, नगर अध्यक्ष अररिया दिनेश पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष अररिया विवेक कुमार, जोकीहाट सरवर आलम, पलासी प्रकाश मंडल, रानीगंज इंद्रदेव चौहान, नरपतगंज अर्जुन मंडल, फारबिसगंज ओम प्रकाश सिंह निषाद , एवं भरगामा राजेंद्र मंडल के अलावे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किए।
बिहार: पूर्णियां पुलिस की बड़ी कामयाबी,जिले में लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 अपराधी।
----- मधुबनी टीओपी क्षेत्र से गिरफ्तार 11अपराधी उड़ीसा के जबकि,एक कटिहार और दो पूर्णियां के निवासी दो देसी कट्टा,चार गोली,पांच...