नजरिया न्यूज़
संतोष यादव धमदाहा/ पूर्णिया ।
धमदाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहता टोल दमगड़ा में दो वर्षों से विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप बुधवार को हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त पत्र के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिश्रीलाल यादव ने बुधवार को पंचायत के मुखिया अशोक यादव पूर्व सरपंच अशोक यादव विद्यालय प्रधान बाबूलाल शर्मा एवं विद्यालय शिक्षा समिति के दूसरे सदस्यों के साथ बैठक कर प्रभात कुमार को विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष बनाए जाने से पूर्व पहले मध्य विद्यालय दमगड़ा के वार्ड नंबर 15 में होने की पुष्टि कार्रवाई उसके पश्चात वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्य को विधिवत सूचना पंजी में प्रस्ताव लेने के बाद अध्यक्ष के रूप में नाम दर्ज करवा दिया है। जिसमें विद्यालय प्रधान ने अपने प्रस्ताव में लिखा है कि भूल बस वार्ड नंबर 14 के सदस्य को अध्यक्ष बना दिया गया था जबकि विभागीय पत्र के आलोक में अब वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्य प्रभात कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विद्यालय के दीवार पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का नाम एवं दूरभाष संख्या लिखवाने का फैसला लिया है। ताकि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। मौके पर उपस्थित वार्ड नंबर 15 के सदस्य नवनियुक्त विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा की बेवजह ही उन्हें विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनने के लिए डेढ़ साल की विभागीय लड़ाई लड़नी पड़ी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिश्रीलाल यादव ने कहा कि प्रभात कुमार को अध्यक्ष बनने के साथ ही सभी मामले का निष्पादन कर दिया गय�