जितेंद्र कुमार जीतू नजरिया न्यूज़ नरपतगंज। एक और जहां सरकार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की अहमियत को देखते हुए हर घर तिरंगे के माध्यम लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है। वहीं दूसरी और जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमराही में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फटा हुआ तिरंगा फहराया गया। ज्ञात हो कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार फटा हुआ और मैला झंडा नहीं फहराया जा सकता है।
इतना ही नहीं अगर झंडे का रंग फीका पड़ गया है तो भी नहीं फहराया जा सकता है।
फ़ोटो परिचय : बीडीओ फटे तिरंगे फहराया गया
तिरंगे का किसी भी प्रकार से अपमान होने पर अधिकतम 3 साल तक की जेल भी हो सकती है बावजूद इसके झंडोत्तोलन में नियमों की अनदेखी करते हुए।प्रधानाध्यापक के द्वारा शैक्षणिक संस्थान में फटा हुआ झंडा फहराना बिल्कुल तिरंगे का अपमान है।