भरगामा/अररिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा विधायक ने मरीजों के बीच फल का वितरण किया व अस्पताल के साफ-सफाई का भी मुआयना किया।
भरगामा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर फल व कपडे का वितरण किया।
भरगामा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए विधायक जयप्रकाश यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जच्चा और बच्चा के लिए अंग वस्त्र एवं फल का वितरण किया गया।

वहीं विधायक ने बताया आज बहुत ही खास दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का घोषणा भी किया गया। जिससे 140 जाति के लोगों को लाभ मिलेगा। मोदी जी के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र में कामयाबी की उडान भर रही है। देश की जनता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हैं और उन पर पूरा पूरा भरोसा दिखा रहे हैं। यही कारण है कि हमारी पार्टी 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और देश को सुदृढ और संपन्न बनाने के लिए ढृढ संकल्पित है। मोदी जी ने अपने कार्यकाल में भारत को जो सफलता का आयाम दिया है उसके लिए भारत की जनता पुनः भाजपा पर विश्वास दिखा रही है। आज मोदी जी का जन्म दिवस है जिस पर हम सभी उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं। मौके पर दीपक कुमार मुन्ना,वरिष्ट कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, संजय मेहता ,राजकुमार गुप्ता, चंद्रानंद झा चाणक्य, डिंपल मेहता, अजय सिंह,चंदन सिंह, दीपक झा, ललित झा, पिंकू यादव ,सुशील सिंह, चुन्नू मेहता व दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।