नज़रिया न्यूज संवाददाता
बरेली, 08सितंबर। पूरा जिला सहित स्थानीय 8वीं पीएससी वाहिनी में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई जिसमें कारागृह पाल की भूमिका बच्चों द्वारा अदा गई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से पीएससी के जवान मौजूद रहे। वहीं शहर में अलग-अलग स्थान पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गईं।
राजेंद्र नगर स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में कीर्तन के बाद शोभा यात्रा निकाली गई।
वीडियो परिचय: 8वीं पीएससी बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव की मनमोहक प्रस्तुति – नज़रिया न्यूज
शोभायात्रा राजेंद्र नगर से चलकर आसपास के इलाकों में घूमती हुई बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान में भक्त आनंदित होकर संकीर्तन के बोल- गोविंद चले आओ… गोपाल चले आओ… की धुन पर नृत्य करते रहे। संतोषी देवी मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा।
चारों तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। बुधवार शाम से ही शहर के मंदिर रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से नहाए रहे। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा रहे थे। मंदिरों में झांकियां सजाई गई, जिसमे छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे पोशाक में कान्हा बने। वहीं कारागृह पाल का मंचन बच्चों द्वारा किया गया।