न्युज/भरगामा। भरगामा पुलिस ने घर से भागी महिला को गुप्त सुचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से नाटकीय अंदाज में बरामद कर लिया।
भरगामा पुलिस ने थाना में दर्ज कांड संख्या- 236/ 23 जिसमें
सविता देवी, पति- विनोद मंडल, चरैया वार्ड संख्या- 7 दिनांक 27- 8 -2022 को विनोद मंडल के द्वारा आवेदन दिया गया था कि मेरी पत्नी मो रज्जाक के साथ भाग गई है। लेकिन सविता देवी के द्वारा इकरारनामा दिया गया कि मैं रज्जाक के साथ नहीं रजनीश कुमार मंडल, छातापुर के साथ गई थी सविता देवी की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी जिसको एक लड़का और दो लड़की है। जिसे एएसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद एवं महिला सशस्त्र बल के द्वारा रानीगंज बस स्टैंड से बरामद कर लिया।

वहीं भरगामा थाना में दर्ज कांड संख्या 234/23 मेंतारा देवी, पति- रामचंद्र चौपाल, कुसमौल, वार्ड संख्या – 9 दिनांक 27- 8- 2023 को आवेदन दिया गया था। वहीं रामचंद्र चौपाल ने आवेदन में कहा मेरी पत्नी अशोक चौपाल के साथ घर से भाग गई है। वहीं घर से भागी महिला को सुकेला बस स्टैंड से कारे पासवान के द्वारा बरामद किया गया। तारा देवी को तीन लड़की एक लड़का है।
धर से भागी महिला को महिला पुलिस के निगरानी में न्यायालय के समक्ष पेश करने अररिया भेज दिया गया।