भरगामा अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 14 में जमीनी विवाद में पड़ोसी ने लोहे की रॉड व आग्नेयास्त्र से मारपीट कर 6 व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिसे परिजनों की मदद से भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
भरगामा थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 14 में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने अशोक ठाकुर पिता रामदेव ठाकुर, रामदेव ठाकुर पिता स्व कमल ठाकुर, दुखनी देवी पति रामदेव ठाकुर, हाबो देवी पति स्व कमल ठाकुर, अनुपम कुमार पिता अशोक ठाकुर, मीरा देवी पति अशोक ठाकुर को लोहे के रड व आग्नेयास्त्र से जख्मी कर दिया जिसे परिजनों के सहयोग से भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया व बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया। वहीं परिजन ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं।
पिडीत अशोक ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बराबर पड़ोसी गाली गलौज करता रहता है जिसकी जानकारी ग्रामीणों को भी दी गई लेकिन आज बुधवार को दिन के 9:00 बजे दर्जनों की संख्या में पड़ोसी
महादेव ठाकुर पिता खुशीलाल ठाकुर, भोला ठाकुर पिता खुशीलाल ठाकुर, गणेश ठाकुर पिता खुशीलाल ठाकुर, अजय ठाकुर पिता महादेव ठाकुर, नंदलाल ठाकुर पिता सुखदेव ठाकुर, अनिल ठाकुर पिता महादेव ठाकुर, जीतन ठाकुर पिता भोला ठाकुर ने लोहे के रड व हथियार के बल पर घर को तोड़फोड़ करते हुए मकान के छत ढलाई के लिए करवाए गए शटरिंग को भी तोड़ दिया एवं जेवर जेवरात मोबाइल वह नगद साढे पांच लाख रुपए लूट लिया। व हम सभी को जख्मी कर दिया।
थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जांच व छानबीन कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।