भरगामा/अररिया। प्रखंड के आदिरामपुर ब्राह्मण टोला के लाल ने जिला में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में अपने गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भरगामा प्रखंड के ब्राह्मण टोला निवासी धीरेंद्र मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्र ने अररिया जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी के मौजुदगी में लोकगीत में प्रथम पुरस्कार व शास्त्रीय संगीत में द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के लिए चयन किया गया। इस खबर की जानकारी मिलते हीं पुरे क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र व चन्द्रानंद झा चाणक्य ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वही भाजपा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, युवा नेता बबलू रजक,जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र, अपना अधिकार पार्टी के असलम बेग, बिसहरिया पंचायत के पूर्व सरपंच मोहम्मद नजामुद्दीन, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, नित्यानंद मेहता,मुन्ना मेहता,मुस्ताक खा, पैक्स अध्यक्ष सूरज प्रताप सिंह, शितांशु शेखर पिंटू,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ,आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा भरगामा के लाल ने प्रखंड का नाम रौशन किया।