भरगामा/अररिया। विद्यालयों में छुट्टी रद्द करने के आदेश की प्रतिलिपि जला कर शिक्षकों ने विरोध जताया।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में वार्षिक अवकाश तालिका में निहित रक्षाबंधन , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तीज जैसे विभिन्न अवकाशों को रद्द कर दिया गया है तथा दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे विभिन्न अवकाशों में कटौती भी की गई है। जो विभाग का मनमानी व तुगलकी फरमान है। अवकाश तालिका में शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों को अपनाकर संशोधित करने के विरुद्ध में गुरुवार को सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक सामूहिक रूप से निर्गत आदेश पत्र का प्रति जलाकर विरोध प्रकट किया।

बिहार पंचायत नगर प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक संघ भरगामा के अरविंद कुमार ने कहा कि आदेश के खिलाफ आक्रोश पुरे बिहार व्याप्त है। यह सरकार का तुगलकी फरमान है। इसे अगर वापस नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।