नजरिया न्यूज़ फारबिसगंज। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक फारबिसगंज स्थित जिला अध्यक्षा के आवासीय परिसर में आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की। संचालन महामंत्री डॉ. नम्रता सिंह ने किया। बैठक में जिला कमेटी की -घोषणा की गई एवं सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौपा गया।
बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक लगातार होने वाले महासंपर्क अभियान की सफलता पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी, लोकसभा प्रभारी
विजय शंकर चौधरी, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, बिमल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि महामंत्री के पद पर डॉ. नम्रता सिंह एवं ज्योति भगत, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका वर्मा, सुजाता कनोजिया, पूजा केशरी, किरण कुमारी एवं उषा देवी का चयन किया गया। जबकि मंत्री के रूप में सुशीला देवी उषा देवी, जुली देवी, सुशीला देवी, पूनम पासवान को दायित्य सौपा गया।
वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर ममता कुमारी एवं मीडिया प्रभारी के रूप में पूजा नंदा का चयन किया गया। इसके अलावे 26 महिलाओं को कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष रजत सिंह, जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी, कुशमाहा की मुखिया पूजा केसरी, निलिमा साह, प्रियंका सिंह, रिकी देवी, जूली भारती, अंजनी देवी, चंद्रकला देवी, ज्योतिष भगत सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद थी।