रमेश सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त।

भरगामा/अररिया। अररिया जिला जदयू के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं समता पार्टी के काल से ही जुड़े रमेश सिंह को जदयू का प्रदेश सचिव और मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया हैं। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मनोनयन पत्र जारी कर मनोनीत किया है।
भरगामा प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता ने श्री सिंह को प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं। कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने श्री सिंह को  प्रदेश सचिव बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पार्टी को नई दिशा व मजबूती मिलेगी।

जदयू के प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्रा ने बताया कि रमेश सिंह के सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और नए जोश का संचार होगा।

प्रखंड अध्यक्ष श्रीवास्तव के अलावा विनय कुमार उर्फ विजय चौपाल, मुखिया प्रतिनिधी मो नौरेज आलम,शिव नारायण भगत,प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्रा,सुबोध श्रीवास्तव, संतावन मुंडा,मिथलेश मंडल,बिनोद सिंह,संजय झा,नंद मोहन झा,रानी देवी,दीपक मंडल,संजय पासवान,नटवर ठाकुर,राजेन्द्र मंडल, आदि ने बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *