शनिवार दोपहर को शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड 12 से गुम हुए 3 बच्चे के सकुशल घर वापसी से परिजन में खुशी

कुमार श्रीवास्तव (नजरिया न्यूज़) अररिया। अररिया शनिवार दोपहर को शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 12 से एक साथ 3 बच्चे गुम होने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बच्चे गुम होने की घटना से स्थानीय लोग काफी परेशान हो गए। देर शाम तक परिजन व स्थानीय लोगों ने बच्चों की काफी खोजबीन किया। लेकिन देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद पीड़ित परिजन ने नगर थाना में आवेदन देकर बच्चे की खोजबीन की गुहार लगाया। बताया जाता है कि धीरेंद्र यादव के छः वर्षीय सुमित कुमार यादव, 7 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी व सुमन यादव के 6 वर्षीय पुत्री नैना खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। आपको बता दें कि 8:00 बजे रात्रि को जब बच्चों का सुराग मदनपुर मंदिर से पच्छिम नानी घर से मिला। तो परिजन मदनपुर स्थित नानी के घर पहुंच कर बच्चे को सकुशल बरामद किया । बताया जाता है कि बच्चा खेलते खेलते दिशा विहीन होकर वह मदनपुर अपनी नानी के घर जा पहुंचा। यह जानकारी बच्चे के परिजन धीरेंद्र यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *