समस्तीपुर/दलसिंहसराय, (राज कुमार सिंह)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल दलसिंहसराय का एक शिष्टमंडल अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर के नेतृत्व में 9 सूत्री मांगो को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को ज्ञापन सौंपा। अनुमंडल पदाधिकारी ने 9 सुत्री मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सम्बन्धित विभागों को लिखा। मांगों में अभियान बसेरा भाग 2 के तहत सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने सभी गरीब को खाद्ध योजनाओं का लाभ दिलाने ,किसानों के सिचाई के लिये बन्द परे नलकूप को चालू कराने , दलसिंग सराय अनुमंडल क्षेत्र के कृषि भूमि को सुखा ग्रस्त घोषित करने, सभी पंचायत में नल जल योजना की जांच कराई जाय। मनरेगा मजदूर को 500 रुपये मजदूरी दिलाई जाय आदि माँगे शामिल है।मौके पर शिष्टमंडल में राम बिलास शर्मा ,शंकर राम ,शम्भू कुमार चौधरी आनन्द वर्धन चन्दू राम जगदेव दास सुभेन्द्र कुमार तिरपित राय ,माहेश्वर राम ,मोहम्मद युनुस ,मुरारी शरण सिरिवास्तव आदि मौजूद थे।
अररिया – बीजेपी कार्यालय अररिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती धूम धाम से मनाया गया
नजरिया न्यूज़ टीम अररिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती धूम धाम से मनाया गया...