नज़रिया ब्यूरो, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी है।शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक दिवसीय वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित हुई।जिसमें नए व युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा बोगस तथा मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूंची से कटवाने को लेकर चर्चा हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को लगना है।बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मतदाता सूंची को घर-घर जाकर सत्यापित करें।उन्होंने कहा प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करना है।उन्होंने कहा अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023 को होगा। मतदाता सूची के दावे आपत्तियों का निस्तारण 17 अक्टूबर से 31 नवंबर 2023 तक चलेगा।इसके बाद विशेष मतदाता अभियान अक्टूबर- नवंबर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा युवा व महिला मतदाता वोटर को जोड़ने पर अधिक ध्यान देना है।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा मिशन 2024 की तैयारी में मतदाता पुनरक्षण अभियान अहम कार्य है। उन्होंने बताया नये मतदाता को जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6,फर्जी व मृतक नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7, निवास स्थान परिवर्तन,सुधार ,विकलांग वोटर के लिए फार्म 8 का प्रयोग होगा।कार्यशाला का संचालन व वृत निवेदन वोटर चेतना महा अभियान के जिला संयोजक ज्ञान जायसवाल ने किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुल्तानपुर वि•स• का संयोजक आशीष सिंह रानू, जयसिंहपुर विवेक सिंह विपिन, कादीपुर राजेश सिंह, लंभुआ जगदीश चौरसिया, इसौली का संयोजक प्रदीप शुक्ला को बनाया गया है।कार्यशाला में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डे, जगजीत सिंह छंगू,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,प्रवीन कुमार अग्रवाल,आनन्द जायसवाल,आनन्द द्विवेदी,घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी,आलोक आर्या,अनीता पाण्डे, सुनील वर्मा,कृपा शंकर मिश्रा,आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला, राजेश सिंह, मनोज मौर्या,नरेन्द्र बहादुर सिंह, बबिता तिवारी,संजय सिंह सोमवंशी,पारसनाथ सिंह,शिवाकांत मिश्र, ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह, नवनीत सिंह,राजेन्द्र वर्मा, सर्वेश मिश्र,डाॅ कुंवर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, गोविंद तिवारी, अयोध्या प्रसाद वर्मा,सोशल मीडिया जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह, आईटीसेल जिला संयोजक संजय उपाध्याय, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, गोविन्द तिवारी टाडा, सुनील सोनी,मनोज श्रीवास्तव,ब्रह्मदेव सिंह, सूर्य नारायन पाण्डेय,भूपेंद्र पाठक, देवनारायण तिवारी, राम अभिलाष सिंह, महावीर श्रीवास्तव , मुकेश अग्रहरि, संजय सरोज,संतोष सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,हरिशंकर वर्मा,आशुतोष सिंह, शेष कुमार सिंह, दिनेश चौरसिया, प्रदीप पाण्डे, प्रदीप शर्मा,राजेश चतुर्वेदी, अनिल तिवारी,प्रदीप शर्मा, सुनील पाण्डेय, प्रवीण मिश्र आदि मौजूद रहे।
बिहार: पूर्णियां पुलिस की बड़ी कामयाबी,जिले में लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 14 अपराधी।
----- मधुबनी टीओपी क्षेत्र से गिरफ्तार 11अपराधी उड़ीसा के जबकि,एक कटिहार और दो पूर्णियां के निवासी दो देसी कट्टा,चार गोली,पांच...