नजरिया न्यूज़ अररिया। अररिया कॉलेज, अररिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य, डॉक्टर अशोक पाठक ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का यह एक महत्वपूर्ण आयाम है। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत से हुआ, जिसे प्रियंका, सिमरन, साक्षी और प्रिया ने प्रस्तुत किया। फिर पूर्णियाँ विश्वविद्यालय, पूर्णियांँ का आधिकारिक कुलगीत प्रस्तुत किया गया, जिसका गीत और संगीत मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सजल प्रसाद द्वारा रचित है। इसे निधि और पल्लवी ने गाया। देश रंगीला देशभक्ति गीत पर मुस्कान और स्नेहा ने नृत्य की प्रस्तुति की। ‘ भारत माता’ लघु नाटिका की प्रस्तुति लक्ष्मी, सुभाष, रहबर, गौतम, चंदन, कृष्णा, सोनू और अंशु के द्वारा की गयी। ‘बेटी हिंदुस्तान की’ इस नृत्य को निधि ने प्रस्तुत किया। ‘मेरी मांँ’ गीत पल्लवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘बाल विवाह’ लघु नाटिका को लक्ष्मी, छोटी, सरिता, रीमा, पल्लवी, किशन और सोनू ने प्रस्तुत किया। ‘वीरा गीत’ की प्रस्तुति निरंजन कुमार यादव द्वारा की गयी। कजरी नृत्य प्रियंका, सिमरन,साक्षी और प्रिया ने किया। शबनम ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया।
डोली कुमारी ने ‘झांसी की रानी’ नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना पर कथक की प्रस्तुति लक्ष्मी, पल्लवी, छोटी और सेजल ने किया। मणि मिश्रा ने हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता- ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ का सस्वर वाचन किया। ‘आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया’ लोक गीत पर नृत्य की प्रस्तुति राजनंदिनी द्वारा की गयी, जबकि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मार्मिक लघु नाटिका का मंचन आरती, हिना, डोली, सादिकीन, साक्षी, प्रीति, सुनीता, पल्लवी, सरिता, नेहा और छोटी के द्वारा की गयी।
‘शुभ दिन आयो’ पर प्रिया के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ‘शिव तांडव’ नृत्य राजनंदिनी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अररिया कॉलेज, अररिया की संयोजक, डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि कल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आज के कार्यक्रम के चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन
- सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला न्यायार्थियों संग एडीजे मनोज तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा के दीप प्रज्वलित...