- शिक्षक कभी साधारण नहीं होता प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं – संजय मिश्रा
नजरिया न्यूज़ टीम अररिया। एसडीएम ग्रुप के संस्थापक संजय मिश्रा ने महिला कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री बासुकीनाथ झा को शॉल व फुल माला पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा शिक्षक हमारे जीवन के आधार स्तंभ हैं। वे हमारे जीवन को बेहतर बनाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना समय देते हैं। शिक्षक न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वे हमें हमेशा एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करते हैं।शिक्षक हमारे समाज का निर्माण करते हैं। शिक्षक का स्थान माता-पिता से भी ऊंचा होता है। माता-पिता बच्चे को जन्म तो देते ही हैं लेकिन शिक्षक उसके चरित्र का निर्माण कर उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।
इसलिए चाहे हम कितने भी बड़े हो जाएं, हमें अपने गुरुओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।एक शिक्षक हर किसी के जीवन के लिए बहुत मूल्यवान व्यक्ति होता है।हमारे शिक्षक हमें शिक्षा का सही ज्ञान प्राप्त करने में मदद करते हैं।
वह हमारे फायदे के लिए हमें डांटकर सही मंजिल तक ले जाने की कोशिश करता है और सही मार्गदर्शन भी देता है।आज शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर हम सभी एक साथ आकर उन सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं जो हमें बहुमूल्य चीजें सिखाते हैं। वहीं श्री बासुकी नाथ झा ने शिक्षक दिवस के मौके पर मिले सम्मान के लिए समाजसेवी संजय मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।