नजरिया न्यूज़ अररिया। रामकृष्ण सेवाश्रम, अररिया के परिसर में पूर्व निर्धारित सूचनानूसार श्री समर नाथ सिंह के अध्यक्षता में कार्यकारिणी की एक वैठक का आयोजन हुआ। जिसमें रसोई-भंडार घर, ठाकुर मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य के अन्तर्गत चल रहे मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य पर चर्चा की गई । इस बीच हाल ही में पूर्ण किये हुए कार्यों की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से पुरे आश्रम परिसर को सीसीटीवी कैमरे के दायरे में लायी गयी है साथ ही आश्रम परिसर में रवीश द्वारा रोड के निर्माण तथा पुरे परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था तथा फ्लड लाईट लगाने का काम पुरा किया जा चुका है।
_आंतरिक व्यवस्था तथा प्रवंधन को प्रभावशाली ढंग से संचालित करने हेतु कुछ नये कार्यकर्ताओं की एक नई उपसमिति की गठन किया गया। यह समिति तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी समिति के सहायक समिति के तौर पर समन्वय स्थापित करते हुए आश्रम के उन्नयन संबंधित कार्यों को करेगी। इस उपसमिति में निम्न सदस्यों को जोड़ा गया।_
_1. श्री नारायण वर्मा_
_2. श्री जतन वांठिया_
_3. श्री संदीप मल्होत्रा (पंचा)_
_4.श्री गौतम मल्होत्रा_
_5. श्री आलेख कुमार_
_6. श्री अनिकेत राज_
_7. श्री पंकज प्रसाद_
_8. श्री प्रभाकर सिन्हा_
_9. श्री शिवम कुमार_
_10. श्री रितेश वर्मा_
वैठक में आश्रम के महाराज सहित संजय प्रधान, समर नाथ सिंह, अमिताभ मल्होत्रा, आनंद रंजन, गौतम मुखर्जी, अपुदा, भोला पासवान, नारायण वर्मा, गौतम मल्होत्रा, आलेख कुमार आदि सदस्यों ने भाग लिया।_