वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो, किशनगंज।मेरी माटी मेरा देश के परिप्रेक्ष्य में भारत-बांगलादेश सीमा पर तैनात बी.एस.एफ. 72वीं वाहिनी की ‘ए’ कम्पनी ए. ओ. आर. के पाऊटी हाई स्कूल में मेरी माटी मेरा देश – कार्यक्रम आयोजन किया गया। जैसा कि पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान में सीमा सुरक्षा बल एवं लोगों ने बढ़-चढ़ कर ऑफिस और प्रतिष्टानों में तिरंगा फहराया था। इस साल 2023 में मेरी माटी मेरा देश कैंपेन के साथ आजादी का पर्व मनाने जा रहे है। 09 अगस्त 2023 से इस अभियान की शुरूआत हो गयी है और 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी क्रम में 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं नेहरू युवा केन्द्र उत्तर दिनाजपुर वोलंटियर द हेल्पिंग हैंड संस्था, ब्लॉक गोलपोखर-1 के साथ मिलकर बॉर्डर एरिया के – पाऊटी हाई स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिनांक 10 अगस्त 2023 को 72वीं वाहिनी के श्री पप्पू लाल मीना, उप कमाण्डेन्ट, करूनेश त्रिपाठी, सहायक कमाण्डेन्ट, वीरेन्द्र सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, अधीनस्थ अधिकारी एवं उपस्थित अन्य कार्मिकों और कल्याण सरकार, जिला सुपरवाईजर नेहरू युवा केन्द्र उत्तर दिनाजपुर, रफिक वोलंटियर द हेल्पिंग हैंड संस्था, ब्लॉक गोलपोखर-1 एवं सुदेव मजुमदार, प्रधान अध्यापक, पाऊटी हाई स्कूल के द्वारा लगभग 75 से 80 पौधे लगाये गये।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में पप्पू लाल मीना, उप कमाण्डेन्ट ने उपस्थित नागरिकों, अध्यापकों एवं छात्रों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सीमा पर रहने वाले ग्रामवासियों के बीच पृथ्वी पर हरियाली बरकरार रखने एवं युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा किया गया। जिसका सभी ग्रामवासियों ने स्वागत किया और आश्वासन दिया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम में वे सीमा सुरक्षा बलो सहयोग भविष्य में भी प्रदान करेंगें।