नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
रविवार की सुबह ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम परिसर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्रिशूल बम के जत्था को सिकटी विधायक सह पूर्व राज्यमंत्री विजय कुमार मंडल द्वारा फीता काट कर रवाना किया गया। विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि त्रिशूल बम विगत 25 वर्षों से सावन माह के अंतिम सोमवारी के एक दिन पूर्व सुंदरनाथ धाम से मनिहारी स्थित गंगा जी में जल भरकर सोमवार की अहले सुबह सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. गाजे बाजे के साथ निकली त्रिशूल बम का जत्था बम बम भोले के जयकारे के साथ रवाना हुआ।
मौके पर महंत सिंहेश्वर गिरी,समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार साह, संजय दास, अमरनाथ ठाकुर, श्यामसुंदर पासवान, मो शाहजहां, राजू सिंह, धर्मनाथ साह, सूर्यानंद दास, रामदेव सरदार, भानू सिंह, श्याम राम, गिरानंद साह, संतोष राम, चंदन गिरी, संजय कुमार शर्मा सहित दर्जनों शिवभक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।