- उसरौली में साधन सहकारी समिति अध्यक्ष, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, प्रथानाध्यापक व बड़ी संख्या में अभिभावक रहे मौजूद।
अनिल उपाध्याय, नज़रिया ब्यूरो, जौनपुर। जिले के समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, सभी ग्राम पंचायत भवनों व घर-घर स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व 15अगस्त को उल्लास के साथ मनाया गया। जिले के विकासखंड क्षेत्र सुइथाकला के
ग्राम पंचायत उसरौली में आजादी का महापर्व स्वतंत्रा दिवस का विशेष उल्लास देखा गया।
घर घर धूमधाम से राष्ट्रीय तिरंगे को फहराया गया। मुख्य समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसरौली के परिसर में आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन के समय
साधन सहकारी समिति अध्यक्ष ब्रजेश पांडेय बिल्लू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहाबुद्दीन, प्रथानाध्यापक गुड्डू श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में अभिभावक तथा अधिकांश विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार व मिष्ठान वितरण से हुआ। शुभारंभ में अभिभावकों और अतिथियों का प्रधानाध्यापक गुड्डू श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उसरोली सहाबुद्दीन और साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ब्रृजेश पांडेय व प्रधानाध्यापक गुड्डू श्रीवास्तव द्वारा पत्रकार अनिल उपाध्याय को जौनपुर जिले का कुशल अभिभावक के तौर पर नवाजा गया। मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि अनिल उपाध्याय के पुत्र का चयन 2023 में परमाणु वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है।