राजकुमार साह बारसोई ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालय और संस्थानों में नारी शक्तियों ने ध्वजारोहण कर किया। वहीं एक महिला की अगुवाई में लोगों ने देशगाण गए और झंडे को सलामी दी। इससे एक बात साबित हो गई कि आज के दिन में महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हर क्षेत्र में हर कदम कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। देश विकास की प्रगति पर अग्रसर हुआ है। इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष संगीता देवी कहती है कि देश विकास की ओर अग्रसर है पुरुषों के साथ-सथ महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पढ़ाई लिखाई में भी अब महिलाएं पीछे नहीं है। उन्होंन कहा कि एक नए समाज के निर्माण में हम महिलाएं प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। वही बारसोई नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि अगर महिलाएं ठान तो हर काम को कर सकती है। और पुरुष से बेहतर भी कर सकती है। परंतु उसमें आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चियों को खूब पढ़ाएं उन्हें हिम्मत, अनुशासन और ज्ञान दें तो वह लड़की आपके बेटे से भी अच्छा कर दिखाएंगी। वहीं प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन करने के उपरांत प्रेस वालों से बातचीत करने के दौरान कही की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सजग करना उसमें प्रेरणा भरना, महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए उत्साहित करना इस तरह के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं जो अभी करने शेष हैं।उन्होंन कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का पूर्ण विकास हुआ तो देश में एक जबरदस्त क्रांति आ जाएगी।