नजरिया न्यूज़, संतोष यादव धमदाहा/ पूर्णिया ।धमदाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दमगड़ा मेहता टोल में विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ष 2020 में वार्ड सदस्य का चुने जाने के बाद से वार्ड सदस्य प्रभात कुमार अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर न सिर्फ विद्यालय प्रधान को इसकी सूचना दे चुके हैं। बावजूद विद्यालय प्रधान अपने मन पसंद वार्ड नंबर 14 के वार्ड सदस्य को जबरन अध्यक्ष बना दिए है। 15 की वार्ड सदस्य प्रभात कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इस आशय की जानकारी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दिया है। मामले में टाल मटोल होता देखकर वार्ड सदस्य ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर पीएमओ को भी एक पत्र निबंधित डाक से 22 मार्च 2023 को भेजा था। जिसके आलोक में संयुक्त रूप से पीएमओ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर अभिलंब मामले के निष्पादन का एक पत्र 22 जून 2023 को भेजा गया है। परंतु विडंबना कहिए या विभागीय उदासीनता अब तक इस मामले में ना तो जांच हुई है और ना ही वार्ड नंबर 15 के सदस्य को अध्यक्ष बनाया गया है। वार्ड सदस्य अधिकारियों को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रधान फर्जी तरीके से अध्यक्ष बनाकर राशि की निकासी अवैध तरीके से कर लिया है। जिसकी सूचना भी वर्तमान वार्ड सदस्य के द्वारा विभाग को दी गई है। बताना मुनासिब होगा कि 15 वर्ष पूर्व विद्यालय के वार्ड नंबर 14 एवं 15 में होने को लेकर उठे विवाद के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा सीमांकन करने के बाद प्राथमिक विद्यालय मेहता टोल दमगड़ा को वार्ड नंबर 15 में होने का एक आदेश एवं पत्र भी जारी किया है। बावजूद इसके विद्यालय प्रधान अपनी मनमानी पर आतुर होकर
ब्रेकिंग -उत्तराखंड-अंदर फँसे 41 मज़दूर बाहर आए, सभी सुरक्षित – 15 झारखंड, आठ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच बिहार और ओडिशा से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो असम और उत्तराखंड से थे और एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश से
प्रवीण वत्स नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता उत्तराखंड 29नवंबर। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फँसे 41 मज़दूरों के सुरक्षित बाहर आने...