भरगामा/अररिया। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल भरगामा के द्वारा प्रखंड कार्यालय भरगामा में एक प्रदर्शन किया गया। सैकड़ो की संख्या में लाल झंडे के तले प्रदर्शन की शुरुआत भरगामा दुर्गा मंदिर से की गई जो विभिन्न चौक चौराहे होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर आकर राष्ट्रीय स्तर के गगनभेदी नारों के साथ स्थानीय जन समस्या एवं विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन को मांग पत्र सौंपा।
जिला सचिव काॅमरेड कैप्टेन एस आर झा ने बताया अगस्त क्रान्ति के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा देश की आजादी व हमारा संविधान खतरे में है।
भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन में अगस्त महींने का महत्व काफी ज्यादा है।इसी महींने 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था।इससे पहले 9 अगस्त 1942 को आजादी के लिए संपूर्ण क्रान्ति का आह्वान किया था। इसीलिए इस दिन को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां तक कि मुंबई के जिस पार्क से इस क्रान्ति की शुरुआत हुई थी। उसे भी अगस्त क्रान्ति का ही नाम दिया गया।
मौके पर नौशाद अली राज परिषद सदस्य, गेनालाल महतो सहायक जिला सचिव, चंद्रानंद मेहता सचिव नरपतगंज, भूदेव उरांव, अशोक श्रीवास्तव, देवकी देवी,शंभू झा, अशोक मंडल, सत्यनारायण राम, ज्ञान देवी, रेखा देवी, अभिषेक जी, रंजय पासवान व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन
- सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला न्यायार्थियों संग एडीजे मनोज तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा के दीप प्रज्वलित...