नजरिया न्यूज़/भरगामा। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में सैकड़ों आशा कर्मी ने मानदेय बढने पर खुशी का इजहार किया व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर उत्साह से लबरेज दिखे।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद आखिरकार आज आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म हो गई। नीतीश सरकार ने अब प्रतिमाह 2500 रुपए मानदेय देने का ऐलान किया है। करीब 1 महीने से चली आ रही आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल आखिरकार आज डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद खत्म कर दी है। तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद घोषणा किया आशा कार्यकर्ता जो 12 जुलाई से हड़ताल पर थी उन्हें राज्य सरकार के ओर से प्रतिमाह 2500 मानदेय मिलेगा। डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के नेतृत्व में हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है और कर्मचारी जल्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी कैसे करेंगे। मौके पर द्रोपदी कुमारी, राधिका कुमारी, प्रतिभा सिंह, नीलम कुमारी, कुमारी रंजू, रेखा देवी, रेणु देवी, सीता देवी, उषा रानी, मंजू कुमारी, जयमाला देवी, विभा देवी एवं सैकड़ों आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलेटर मौजूद थे।
ब्रेकिंग -उत्तराखंड-अंदर फँसे 41 मज़दूर बाहर आए, सभी सुरक्षित – 15 झारखंड, आठ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच बिहार और ओडिशा से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो असम और उत्तराखंड से थे और एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश से
प्रवीण वत्स नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता उत्तराखंड 29नवंबर। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फँसे 41 मज़दूरों के सुरक्षित बाहर आने...