भरगामा /अररिया। प्रखंड क्षेत्र के खजूरी मुख्य बाजार में जलजमाव एवं कीचड़ से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।बाजार में जलजमाव से बिमारियों का खतरा भी बढ गया आलम यह है कि वाहन चालकों को एवं दर्जनों गाँव से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से यात्री बनमनखी,पुर्णिया,मधेपुरा के लिए जाते हैं। लेकिन जलजमाव व जर्जर सड़क के कारण लोग लंबी दुरी तय कर दुसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड रहा है।

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी बाजार में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आते जाते राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव का आलम यह हैं। कि नालियों का पानी बरसात के साथ मिलकर सड़क पर बहने लगा हैं जिससे स्थिति काफी भयावह दिख रही हैं। खासकर बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। पुरा खजूरी बाजार में सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ देखा जा रहा हैं। जलजमाव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। ऐसी परिस्थिति में प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुलती दिख रही हैं। जगह-जगह कीचड़ रहने के कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
खजूरी के युवा नेता अजय कुमार यादव अमरेंद्र, प्रकाश पोद्दार, राजकुमार गुप्ता, प्रभात कुमार,नागेश्वर प्रसाद कमल, नाराजगी जाहिर की हैं।
खजुरी के समाजसेवी राजकुमार गुप्ता व अजय कुमार यादव अमरेंद्र ने बताया कि बाजारों में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण रोड पर पानी जमा हो जाता हैं। दर्जनों गांव का एकमात्र बाजार प्रभावित हो जाता है। जलजमाव के कारण खजूरी मुख्य बाजार में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। जलजमाव का फायदा उठाकर लोग अपने घरों के गंदे नाले का पानी भी रोड पर निकाल देते हैं जिससे दुर्गंधयुक्त बदबू आती रहती है। वहीं आते जाते वाहन भी जलजमाव के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं बताया कि जब से एनएच 327 ई का निर्माण हुआ है। तब से बाजार में जलजमाव की समस्या गंभीर होती चली गई इसके लिए स्थानीय प्रतिनिधि एवं विधायक तक को भी सूचना दी गई कई बार व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला।