भरगामा/अररिया।19 सूत्रीय मांग को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। व बीडीओ शशिभूषण सुमन को मांगपत्र सौपा। वहीं 31 अगस्त तक सभी मुखिया व वार्ड सदस्य हड़ताल पर रहेंगे। जिससे पंचायतों में काम-काज पूरी तरह ठप्प हो गया है। बिहार प्रदेश मुखिया संघ पटना के आह्वान पर भरगामा प्रखंड के सभी मुखिया 19 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मुखिया के साथ वार्ड सदस्य भी मुखिया के साथ हड़ताल पर हैं। 31 अगस्त तक सभी पंचायत के मुखिया हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते पंचायत के लोगों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। किसी को मृत्यु प्रमाण पत्र तो किसी को आवास योजना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भरगामा प्रखंड के मुखिया एवं वार्ड सदस्य मंगलवार को 10:30 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय परिसर में राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया।
धरना पर बैठे मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास,लड्डू यादव,दीपक कुमार मुन्ना,रीना देवी, राम बहादुर ठाकुर, उदय शंकर राम, उर्मिला देवी, पूनम देवी, अजय यादव, कैलाश चौपाल, चंदेश्वरी चौपाल, मुन्नी देवी, उमेश यादव, धनंजय कुमार सिंह, जामुन ऋषिदेव, शिवनारायण मेहता, सुनीता देवी ने बताया ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का वेतन भत्ता में बढ़ोतरी की जाए। पंचायतों में बंद पड़े कबीर अंत्येष्टि योजना को चालू किया जाए। ग्राम पंचायतों को राजस्व कर वसूली का हिस्सा सभी मदों से उपलब्ध कराई जाए। मनरेगा में ग्राम पंचायत के प्रशासनिक का अधिकार पंचायती राज विभाग की तरह 20 लाख तक किया जाए तथा ग्राम पंचायतों को भुगतान का अधिकार दिया जाए जैसे मुद्दों को लेकर मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया वहीं बताया कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है। चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा व पंचायत का सभी कार्य बंद रहेगा।