जीतू दास नजरिया न्युज/भरगामा।
भरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन की मां का देर रात इस संसार को छोड़ गई। माता लीला देवी 80 वर्ष की थी। उन्हें दो पुत्र व दो पुत्री थी।
एक पुत्र शशिभूषण सुमन भरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एक पुत्री शशि सुधा कुमारी जिनकी मृत्यु 19/1/2023 को हो गई थी जो सहायक निदेशक पटना सचिवालय में कार्यरत थी जिनकी भी मृत्यु हो गई। एक पुत्र श्री रामानुज सुमन मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। वहीं बडा दामाद नंद किशोर साह ज्वाइंट सेक्रेटरी ग्रामीण विकास विभाग पटना में कार्यरत हैं। पिताजी इंटर कॉलेज माहेश्वरी एकादमी में भूत पूर्व प्रिंसिपल थे जिनकी मृत्यु 23साल पुर्व हो गई।
फ़ोटो परिचय :- फाइल फोटो माता लीला देवी
बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया 14 अगस्त को दोपहर में उल्टी हुआ और रात के 10.30 बजे तक मुझसे बात करके सो गई। 15 अगस्त को सुबह हम देखे तो लगा सोई है। हम तैयार हो कर झंडोत्तोलन करने ऑफिस चले गए। मेरी पत्नी 7 बजे जगाई तो नही जगी। 9 बजे पत्नी दूध बिस्कुट खिलाई। लेकिन जगी नही सोई सोई ही खाई। फिर हमको फोन पर जानकारी दी। मैं 11 बजे आया तो लगा मां कोमा में चली गई है।फ़ोटो परिचय : प्रखंड विकास पदादिकारी की माँ के अगल बगल दोनों बहन
चिकित्सक को बुला कर भरगामा में ही स्लाइन चढ़वाए। लेकिन कोई फायदा नही हुआ ।
फिर एंबुलेंस से पूर्णिया मैक्स 7 हॉस्पिटल लाए।
दो घंटा के बाद चिकित्सक ने जबाव दे दिया। 15अगस्त को 9 बजे रात में मां को कटिहार लेते आए और 16 अगस्त के रात 11:59 में मां इस संसार से चली गई।
इस घटना से प्रखंड मुख्यालय के सभी कर्मी दुखी हैं। वहीं प्रखंड के भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, जदयू के प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र ने शोक संवेदना प्रकट किया है।