- -बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता
भरगामा/अररिया। बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती में अराजकता, छात्र, युवा, महिला सहित आम जनता पर अन्याय, अत्याचार व लाठीचार्ज के साथ 10 लाख सरकारी नौकरी देने के झूठे वादे के खिलाफ भाजयुमो के द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के निमित्त आज रानीगंज विधानसभा के भरगामा प्रखंड अंतर्गत चरैया मंडल में मंडल अध्यक्ष सन्नी वर्मा के अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे जिला महामंत्री अमन राज के द्वारा हस्ताक्षर कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संजय वर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा पूजा वर्मा,ओमप्रकाश चौधरी प्रवेश राज,भोला सिंह ,अमन मिश्रा ,मारुति झा,गुलाब मिश्रा मंटू वर्मा , सुधांशु वर्मा, सिकंदर ऋषि,अनुज झा,मिथलेश मेहता, नंदन मिश्र,माणिक पासवान,दिलखुश पासवान,एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।