न्युज/भरगामा। भरगामा प्रखंड के विभिन्न गांव में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ की गई।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया देश में बीते एक साल से आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है. यह महोत्सव देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देशभर में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की शुरूआत भी की गई है।

मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वर्तमान अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, दीपक कुमार मुन्ना, राजकुमार गुप्ता, चंद्रानंद झा चाणक्य, रघुनंदन साह, अजय कुमार अमरेंद्र एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।