भरगामा/अररिया। प्रखंड के महथाबा बाजार से शिव भक्त कांवरियों का जत्था शिव मंदिर में पुजा अर्चना कर बोल बम के जयकारा करते हुए डीजे की धून पर नगर भ्रमण किया जो आकर्षण का केन्द्र बन गया।
देवधर में जलाभिषेक करने क्षेत्र से कांवरियों का भारी संख्या में जत्था देवघर रवाना होने लगे है इसी क्रम में बुधवार को एक दर्जन कांवरियों का जत्था महथावा बाजार से बाबा धाम के लिए रवाना हुए। जाने से पहले कांवरियों ने शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर मत्था टेका फिर बोल बम के नारे के साथ डीजे के धून पर नगर भ्रमण किया पुन: बाबा नगरी को प्रस्थान हुए। देवघर जाने वाले कांवरियों में सबसे अधिक तादाद युवाओं की देखी जा रही है 20 से 30 वर्ष के युवक केसरिया रंग का वस्त्र धारण कर बाबा को जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान किया। रवाना होने वालों में बच्चे व युवा भी इस पावन महीने में बाबा के दर्शन करने के लिए देवघर जा रहे हैं। देवघर जाने से पहले कांवरिए गांव में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांवरियों के आने से शिव मंदिर केसरिया रंग में रंग गया। देवघर जाने वाले कांवरिया बताते हैं। शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से सकुशल बाबा धाम पहुंचने की मन्नत मांगते हैं। देवघर से लौटकर पुनः सभी कांवरिए शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं यह सिलसिला पूरे सावन माह तक चलता है।

कांवरियों में बैधनाथ मंडल,गणेश दास, हेमंत दास उमानंद,शंभू साह, संदीप सिंह, मनीष सिंह, रवि सुमन,सिंटू दास,रूबी देवी,निलीमा देवी,अर्नव,हर्ष व अन्य शामिल थे।
शिवभक्त कांवरिया संघ के अध्यक्ष गणेश दास ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्जन भर कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। एवं सुल्तानगंज में गंगा स्नान कर जल भरकर पदयात्रा करते हुए बाबा नगरी पहुंचेंगे। जहां पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक करने के उपरांत पुनः बासुकीनाथ में जल अर्पण किया जाएगा।