अररिया/भरगामा। बिहार सरकार की व्यवस्था से विवश होकर प्रखंड क्षेत्र के जयनगर पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव ने दिया इस्तीफा। भरगामा प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत कचहरी सचिव कुमारी निशा झा ने सरकार के व्यवस्था से विवश होकर पद से त्यागपत्र दे दी। श्रीमति झा जयनगर पंचायत कचहरी में सचिव पद पर वर्ष 2016 से कार्यरत थी। इस बीच चार सरपंच के साथ काफी मधुर संबंध रहा। श्रीमती झा ने बताई की वर्तमान महंगाई के दौर में 6000 की सैलरी पर जीवन यापन करना काफी मुश्किल काम है। वहीं राज्य सरकार हम लोगों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। जिससे विवश होकर मैं अपना त्यागपत्र सौंप दिया। वहीं उनके विदाई समारोह में राजीव कुमार राज सचिव रघुनाथपुर दक्षिण, लाल बहादुर सरदार सचिव कुशमोल, राजीव कुमार मंडल सचिव पैकपार, रानी कुमारी सिंह प्रखंड महामंत्री, ललित कुमार सिंह समाजसेवी ने शाॅल व माला पहनकर नम आंखों से विदाई दिया।
ब्रेकिंग -उत्तराखंड-अंदर फँसे 41 मज़दूर बाहर आए, सभी सुरक्षित – 15 झारखंड, आठ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच बिहार और ओडिशा से, तीन पश्चिम बंगाल से, दो-दो असम और उत्तराखंड से थे और एक श्रमिक हिमाचल प्रदेश से
प्रवीण वत्स नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता उत्तराखंड 29नवंबर। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फँसे 41 मज़दूरों के सुरक्षित बाहर आने...