भरगामा/अररिया। स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर भरगामा पुलिस ने वाहन चेकिंग और गश्त तेज कर दिया हैं। जिसको लेकर वाहन चालक में हडकंप मच गया। कुछ वाहन चालक चेकिंग देखकर पीछे मुड़कर भागते नजर आए। वहीं थानाक्षेत्र के सुकेला मोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें चार पहिया वाहन दोपहिया वाहन की सघन तलाशी ली गई।

इस क्रम में वाहनों के वैध कागजात की भी जांच की गई। स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था कायम व अपराध पर नियंत्रण को लेकर भरगामा थाना पुलिस ने क्षेत्र के हर चौक चौराहे पर वाहन जांच और वाहन गश्त तेज कर दी है। वाहन चेकिंग के दौरान चार वाहन का चालान भी काटा गया। प्रखंड क्षेत्र मे भरगामा पुलिस काफी चौकन्नी नजर आ रही हैं।
वाहन गश्ती अभियान की अगुवाई एसआई अखिलेश कुमार एवं एसआई राज नारायण यादव कर रहे थे। वहीं सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे।