- नगर निगम जोन आठ आरआई अपने चपरासी संग मिलकर प्राइवेट लडको द्वारा कर रही है धन उगाही |
- नगर निगम कार्यालय पहुंची पीडिता से भवन आईडी नंबर मांगने पर मांगे बीस हजार रुपये|
- पूर्व में विवादों के घेरे में घिर चुकी है आरआई अमृता सिंह |
लखनऊ | राजस्व वसूली मामले में विवादों के घेरे में हमेशा घिरे रहने वाला लखनऊ नगर निगम जोन आठ के कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और अपने अपने नए नए कारनामो से शासन के मंसूबो पर पलीता लगाते नजर आते है और शासनादेश को भी मानने से इंकार करते है जबकि माह अगस्त में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद अनिल कुमार यादव ने जिलेवार जिलाधिकारियो एवं मंडलायुक्त को एक पत्रावली जारी कर स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया था कि किसी में दशा में बाहरी व्यक्तियों निजी कार्मिको एवं प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा कार्य न कराया जाए ऐसी शिकायते संज्ञान में आने पर गंभीरता से लिया जाए एवं सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाई किया जाए | इस आदेश के बावजूद हमेशा विवादों में घिरे रहने वाली अमृता सिंह प्राइवेट लडके तो दूर नगर निगम जोन आठ का प्राइवेट कार्यालय ही तेलीबाग स्थित रैन बसेरे में बना डाला जहाँ अपने चपरासी वीरेंद्र कुमार के साथ मिलकर प्राइवेट लडको को रख हॉउस टैक्स एवं नगर निगम के अन्य कार्यो को संपन्न कराने के लिए इन प्राइवेट लडको द्वारा आम जनता से अवैध रूप से धन उगाही की मांग की जाती है | मंगलवार को नगर निगम जोन आठ कार्यालय पहुंची तेलीबाग निवासी अर्चना प्रजापति ने तेलीबाग पर बने नगर निगम के प्राइवेट कार्यालय पर आईडी आधार बनाने के नाम पर नंबर मांगने पर अपने को नगर निगम कर्मचारी बता बीस हजार रूपये मांगे जाने का आरोप लगाया है | नगर निगम आरआई अमृता सिंह एवं प्राइवेट कर्मचारी गुड्डू के पूर्व में भी हॉउस टैक्स वसूली के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही के मामले में आरोपों में घिर चुकी है जिसकी शासन स्तर पर जाँच भी चल रहा है इसके बावजूद भी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही है और आम जनता से सुविधा के नाम अवैध रूप से अपने प्राइवेट लड़को द्वारा धन उगाही में लिप्त है | प्राइवेट ऑफिस संचालित किये जाने के मामले में नगर निगम जोन आठ जोनल अधिकारी अजित राय ने बताया कि पुरे जोन क्षेत्र में आशियाना के अलावा नगर निगम का कोई और दूसरा कार्यालय नहीं है | तेलीबाग में नगर निगम का रैन बसेरा है अगर उसमे कोई नगर निगम के नाम पर कार्यालय चला रहा है तो जाँच कर उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाई किया जायेगा |