समस्तीपुर/दलसिंहसराय, (राज कुमार सिंह)। अनुमंडल कार्यालय परिसर पर आज शनिवार को नाबालिग लड़की की संदिग्ध अवस्था में गायब मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लड़की की मां सीपीआईएम के बैनर तले पार्टी की अन्य महिलाओं के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है।इस बाबत लड़की की मां के बताया कि उसकी पुत्री गत 27 मई से गायब है।इसकी शिकायत थाने में दी गई जहां दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 233/23 दर्ज है।इस दौरान बेटी की बरामदगी के लिए मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक गुहार लगाई हूँ।लेकिन दो महीने से ऊपर बीत जाने के बाबजूद भी थाने की पुलिस के द्वारा अभी तक मेरी पुत्री की बरामदगी नहीं करा सकी।वंही धरने पर बैठी नीलम देवी ने कहा कि जबतक बच्ची की बरामदगी नहीं होगी तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।साथ ही उन्होंने बताया कि गत 27 मई को संदिग्ध स्थिति में नाबालिग स्कूली छात्रा के गायब होने के बाद उसकी विधवा मां ने गत 28 मई को थाने में लिखित शिकायत की थी।लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया।इस दौरान दो दिनों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जब थाने पर पहुंचे तब जाकर 30 मई को थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया।इसीक्रम में छात्रा की सकुशल बरामदगी को लेकर बिगत दो महीने पहले महिला संगठन एडवा ने थाना परिसर पर प्रदर्शन किया।उस समय प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने जल्द ही छात्रा की बरामदगी का आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त कराया था।इधर गायब छात्रा की विधवा मां दर दर भटक रही है।
नाबालिग अंजलि का अभी तक कुछ पता नहीं है। वंही विधान चन्द्र ने कहा कि दलसिंहसराय के थानाध्यक्ष के द्वारा खोजबीन नही किया गया। थानाध्यक्ष से पूछने पर टार बहटार किया जाता है। दलसिंहसराय पुलिस प्रसाशन द्वारा अंजलि की वापसी की कोई ठोस बात नही बताया जाता है। दो महीने से ऊपर इस घटना का हो गया है। तब जाकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादियों ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी हुई है।
वंही अभी तक कोई भी पदाधिकारी हमलोग से वार्ता को नही आई है। जबतक अंजलि की वापसी नही होगी तब तक धरना पर बैठे रहेंगे।मौके पर आयोजित धरना पर सीपीएम के जिला जिला मंत्री रामाश्रय महतो, सीपीएम के अंचल सचिव विधानचंद्र, नीलम देवी , रामसेवक राय , महेंद्र सिंह , उमेश सहनी हरेराम सिंह, अंजलि के माता उषा देवी जनक लाल महतो , शंकर झा , भूषण प्रसाद , सीताराम महतो, अखिलेश राय, ललिला देवी , सुनीता देवी , संजू देवी , सुनीता देवी, रीता देवी , अरविंद राय ,सुधीर साव , कैलास कुमार , पप्पू राय , निरंजन कुमार ,सिकन्दर राम सुनील कुमार कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन
- सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला न्यायार्थियों संग एडीजे मनोज तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा के दीप प्रज्वलित...