- तिरंगे को सलामी देते पदाधिकारी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय, (राज कुमार सिंह)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकार के दिये गए निर्देशानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। जहाँ अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।मौके पर उन्होंने शहर वासियों को बधाई दिया।साथ ही दलसिंहसराय ,उजियारपुर विद्यापतिनगर प्रखंड के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया।
साथ ही उन्होंने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में दलसिंहसराय अनुमंडल की अलग पहचान रही है।अगस्त क्रांति स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए 13 अगस्त 1942 को दलसिंहसराय के पोस्ट ऑफिस पर झंडा फहराया और 15 अगस्त 1942 को स्थानीय थाना परिसर में लगे पाकर के पेड़ के फुनगी पर झंडा फहराया।साथ ही स्वतंत्रता के बाद स्वतंत्र भारत के नागरिक होने पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देश को उन्नति पर ले जाने में दलसिंहसराय का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्रत्येक वर्ष यहां के बच्चे भारतीय प्रशासनिक सेवा, उच्च शिक्षा संस्थानों में चयनित हो रहे हैं, यह गौरव की बात है।जहां विद्यापति नाथ की धरती पावन है।
हम सभी मिलकर एकीकृत,समृद्ध और स्वस्थ भारत, मजबूत भारत के विकास के लिए संकल्प लें और आगे बढ़े।
वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय, अनुमंडल कार्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,डीएसपी कार्यालय पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडे, थाना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी,नगर पंचायत पर आभा सुरेका,आरबी कॉलेज पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ संजय झा ने झंडोतोलन किया।