नजरिया न्यूज़ सिकटी संवादाता रंजन राज।
सिकटी प्रखंड के लाटखड़ी, सतबेर, ठैंगापुर गांव में अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर शनिवार को शाहिद स्वतंत्रता सेनानी अनूप लाल दास, सुगन लाल मंडल, श्री लाल मंडल, के परिवारों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर बरदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पांच प्रण शपथ का आयोजन किया गया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है। जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपनी आहुति दी। इस कार्यक्रम के तहत शाहिद के गांव के माटी को हाथों में लेकर प्रण लिया गया। उन्होंने कहा कि लोग केवल इन्हें 15 अगस्त या 26 जनवरी को याद करते है। जो कि आने वाली पीढ़ी के मन में अपने देश के प्रति और उन वीरों के प्रति सम्मान पैदा कर सकें। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल हरेंद्र नारायण सिंह शक्ति केंद्र प्रमुख महेंद्र ततमा एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।