आईजी अयोध्या की तरफ से घोषित किया गया 50,000 का इनाम
शक्ति सिंह
नज़रिया ब्यूरो
सुल्तानपुर।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी चौराहे के निकट बीते रविवार को अधिवक्ता आजाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की हो चुकी है। मुख्य अभियुक्त सिराज अहमद और प्रिंस अभी फरार है। पुलिस प्रशासन इसे चुनौती मान रही है।
फ़ोटो परिचय
उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर नेता के साथ मोस्ट वांटेड अभियुक्त सिराज –फाइल फौटो
जानकारी के मुताबिक
एसपी सोमेन वर्मा ने सिराज की गिरफ्तारी पर 50,000 क इनाम होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, आईजी अयोध्या की तरफ से 50,000 का इनाम सिराज की गिरफ्तारी पर घोषित किया गया है। वहीं सोशल मीडिया में हत्या का मुख्य अभियुक्त सिराज की फाइल फोटो उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं के साथ वायरल हो रही है।