नजरिया न्यूज़ अररिया। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु के लिये शुक्रवार को अररिया शहर के शिवपुरी स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर परिसर में वट वृक्ष का विधिविधान से वट सावित्री की पूजा अर्चना कर अपने-अपने पति के लम्बी उम्र की कामना की। वट वृक्ष में रक्षा सूत लपेट महिलाओं ने उसकी परिक्रमा की और कच्चे धागे को वट वृक्ष के तने में बाँधकर पति की लम्बी उम्र की कामना की।ऐसी मान्यता है कि आज के दिन वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने से पति की उम्र लम्बी होती है।वट सावित्री व्रत के अवसर पर शुक्रवार के सुबह से ही सुहागिनों और नई नवेली दुल्हन ने उपवास रख अपने पति के दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर सार्वजनिक बजरंगबली परिसर में वट पूजा के लिये महिलाओं की भीड़ लगी रही।शिवपुरी ,कृष्णापूरी व मखाना टोली की सैकड़ों महिला व्रतियों ने अपने सुहाग की रक्षा व दीर्घायु के लिये पूजा अर्चना की।वट पूजा में आयी नगर पार्षद दीपा आनन्द ने बताया कि वार्ड की अधिकतर महिला पूजा के लिये मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के पास आ रही हैं,पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा कर अपने पति के लम्बी उम्र और दीर्घायु जीवन की कामना कर रही है। वटपूजा के दौरान मंदिर पुजारी भोला झा वट सावित्री कथा का व्याख्यान श्रद्धालुओं के समक्ष कर रहे थे,इस दौरान कल्पना झा,स्वीटी कुमारी,प्रीति देवी,करिश्मा सहनी,सोनी देवी,दीपा कुमारी,कल्पना झा,कंचन झा,अर्पणा कुमारी,पूर्णिमा कुमारी,प्रमिला देवी,निकिता झा सहित सैकड़ों महिला मौजूद रह पूजा अर्चना की।
आंध्र प्रदेश-अनोखा उत्सव बन गया शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का समारोह।
कृष्णवेणी संगीता नीरजनम का आयोजन विजयवाड़ा में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने शास्त्रीय...