• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
वाराणसी -महिलाओं की ताकत से पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत :पीएम मोदी।

वाराणसी -महिलाओं की ताकत से पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत :पीएम मोदी।

September 23, 2023
अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

December 10, 2023

शाहगंज-आमंत्रण: माध्यमिक विद्यालय- बूडूपुर-सुइथाकलां में सभा आज,मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद करेंगे संबोधित: विधायक रमेश सिंह

December 10, 2023

जौनपुर -मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महिलाएं घायल, सवार बाइक को छोड़कर फरार

December 10, 2023
जौनपुर -ड्रोन के जरिए उर्वरक छिड़काव देखने के लिए उमड़ी भीड़- विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

जौनपुर -ड्रोन के जरिए उर्वरक छिड़काव देखने के लिए उमड़ी भीड़- विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

December 10, 2023
जौनपुर -श्रद्धांजलि सभा में आक्रोश- अभियुक्त की गिरफ्तारी तक धरने पर बैठने का निर्णय

जौनपुर -श्रद्धांजलि सभा में आक्रोश- अभियुक्त की गिरफ्तारी तक धरने पर बैठने का निर्णय

December 10, 2023

पीएमएसएमए योजना के तहत 175 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया

December 10, 2023

बीपीएससी शिक्षक परीक्षा में 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित

December 10, 2023

राष्ट्रीय लोक अदालत में 612 में से 452 मामले का निष्पादन

December 10, 2023
किशनगंज- रंगदारी: बड़ा भाई -बड़आ भाई का बेटा छोटे भाई से मांगा 05 लाख, मकान निर्माण कार्य रोकने के लिए मारा-पीटा

किशनगंज- रंगदारी: बड़ा भाई -बड़आ भाई का बेटा छोटे भाई से मांगा 05 लाख, मकान निर्माण कार्य रोकने के लिए मारा-पीटा

December 10, 2023
भूविवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित

भूविवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित

December 10, 2023
पंचायत के रिक्त पद के चुनाव को लेकर नामांकन शुरु

पंचायत के रिक्त पद के चुनाव को लेकर नामांकन शुरु

December 10, 2023
रघुनाथपुर में संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित

रघुनाथपुर में संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित

December 10, 2023
  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer
Sunday, December 10, 2023
  • Login
Najaria News
  • Home
  • जिला चुने
    • अररिया न्यूज़
    • पूर्णिया न्यूज़
    • समस्तीपुर न्यूज़
    • पटना
  • E-Paper
  • राज्य
    • बिहार न्यूज़
    • उत्तरप्रदेश
    • झारखण्ड
    • पश्चिम बंगाल
    • दिल्ली
  • देश-विदेश
    • राजनीति
    • स्वास्थ्य समाचार
  • Live TV
No Result
View All Result
Najaria News
No Result
View All Result

वाराणसी -महिलाओं की ताकत से पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत :पीएम मोदी।

by admin
September 23, 2023
0
Share on FacebookShare on Twitter

*- वाराणसी में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में महिलाओं ने किया प्रधानमंत्री का सम्मान*

*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मातृ शक्ति की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार*

*- प्रधानमंत्री बोले- कुछ लोगों को अधिनियम में वंदन शब्द पर आपत्ति, तीन दशक से लटका रखा था यह कानून*

 

कपिल देव सिंह, लखनऊ ब्यूरो 23 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि माताओं और बहनों की शक्ति ही उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। पीएम मोदी ने वाराणसी के संपूर्णानंद मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान विपक्ष को इस बात के लिए आड़े हाथ लिया कि तीन दशक तक इस बिल को लटकाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की एकजुटता और उनकी ताकत के कारण आज राजनीतिक पार्टियां कांप रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े नौ साल में माताओं और बहनों को केंद्र में रखकर सरकार ने काम किया है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिला समूहों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

* प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि काशी माता कुष्मांडा, माता शृंगार गौरी, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा की पावन नगरी है। यहां के कण कण में मातृ शक्ति की महिमा जुड़ी है। विंध्यवासिनी देवी भी बनारस से दूर नहीं हैं। काशी नगरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के पुण्य कार्यों और प्रबंध कौशल की साक्षी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने इस बार नवरात्रि के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। इस कानून से देश में महिला विकास के रास्ते खुलेंगे। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ेगी।

*हर काल में साबित किया है नारी नेतृत्व का सामर्थ्य*
उन्होंने कहा कि नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। हम तो महादेव से पहले मां पार्वती और गंगा मां को प्रणाम करने वाले लोग हैं। हमारी काशी रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना की जन्मभूमि है। आजादी की लड़ाई में लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से लेकर मिशन चंद्रयान को लीड करने वाली महिला वैज्ञानिकों तक नारी नेतृत्व के सामर्थ्य को हर कालखंड में हमने साबित किया है। उन्होंने कहा कि तीन दशक से यह कानून लटका था। आज संसद के दोनों सदनों में उन पार्टियों को भी इसके समर्थन में आना पड़ा जो पहले इसका विरोध करते थे।

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक विजन वाला कार्यक्रम*
प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक विजन वाला कार्यक्रम है। हम ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किसी की जरूरत न पड़े। इसके लिए कानून के साथ साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करना जरूरी है। इसलिए इस कानून का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। कुछ लोगों को इसमें भी वंदन शब्द से परेशानी है। माताओं बहनों को वंदन नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। ये लोग नहीं समझ पाते कि नारी शक्ति के वंदन का अर्थ क्या है। हमें ऐसी नकारात्मक सोच से बचते हुए विकास पथ पर आगे बढ़ना है। देश आगे बढ़ता रहेगा और ऐसे बड़े निर्णय लेता रहेगा।

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने कई कदम उठाये गये :मुख्यमंत्री योगी*
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि, ”नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः, नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रया।” मां के समान कोई छाया नहीं, मां के समान कोई सहारा नहीं, मां के समान कोई रक्षक नहीं, मां के समान कोई प्रिय नहीं हो सकता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल में पूरी दुनिया ने बदलते हुए भारत को देखा है। भारत की आधी आबादी और मातृ शक्ति को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराने के बाद आज प्रधानमंत्री का आगमन अपनी काशी में हुआ है। 2014 के उपरांत महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ओर से अनेक कदम उठाये गये हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मिशन इंद्रधनुष के जरिए महिलाओं को सुरक्षा कवच देने का कार्य हुआ है।

*महिला समूहों ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन*
इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं ने फूलों की मालाओं से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। इसके अलावा शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं ने पुष्पगुच्छ देकर, प्रधानमंत्री आवास योजना की महिलाओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर, आयुष्मान योजना की लाभार्थियों ने अंगवस्त्र भेंट कर तथा उचित दर विक्रेता की लाभार्थी महिलाओं ने गणपति प्रतिमा भेंट कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

Post Views: 64

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
admin

admin

Related Posts

अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

by Vikash Prakash
December 10, 2023
0

- सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला न्यायार्थियों संग एडीजे मनोज तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा के दीप प्रज्वलित...

शाहगंज-आमंत्रण: माध्यमिक विद्यालय- बूडूपुर-सुइथाकलां में सभा आज,मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद करेंगे संबोधित: विधायक रमेश सिंह

by Vikash Prakash
December 10, 2023
0

=कार्यकर्ताओं -पत्रकारों और छायाकारों को शाहगंज विधायक ने किया आमंत्रित नजरिया न्यूज ब्यूरो, पूर्वांचल, 09दिसंबर। रविवार को इंदिरा पूर्व माध्यमिक...

जौनपुर -मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महिलाएं घायल, सवार बाइक को छोड़कर फरार

by Vikash Prakash
December 10, 2023
0

नजरिया न्यूज संवाददाता गौराबादशाहपुर,09 दिसंबर। गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत मनिहा गोविंदपुर में शुक्रवार शाम को सविता,रीना,रूबी नाम की तीन महिलाएं सौच...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सिकटी – 29 हजार रिश्वत के साथ मद्य निषेध कर्मी सहित 4 गिरफ्तार

सिकटी – 29 हजार रिश्वत के साथ मद्य निषेध कर्मी सहित 4 गिरफ्तार

October 15, 2023
प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अररिया के पत्रकार मृगेंद्र मनी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,  युवक हुआ गिरफ्तार

प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अररिया के पत्रकार मृगेंद्र मनी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, युवक हुआ गिरफ्तार

September 11, 2023
अररिया – AIMIM नेता के घर रेड, पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट, मामला डीजल चोरी के आरोप में

अररिया – AIMIM नेता के घर रेड, पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट, मामला डीजल चोरी के आरोप में

August 11, 2023

Hello world!

1

Apple Introduces Apple Watch Series 3

0

SEO Strategies for Google Search

0
अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

अररिया : राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर 1856 मामलो का किया गया निष्पादन

December 10, 2023

शाहगंज-आमंत्रण: माध्यमिक विद्यालय- बूडूपुर-सुइथाकलां में सभा आज,मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद करेंगे संबोधित: विधायक रमेश सिंह

December 10, 2023

जौनपुर -मोटरसाइकिल के धक्के से तीन महिलाएं घायल, सवार बाइक को छोड़कर फरार

December 10, 2023
Najaria News

Copyright © 2023. Najaria News @ Design By shashi Sony 7717708728

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पूर्णिया न्यूज़
    • समस्तीपुर न्यूज़
    • कटिहार न्यूज़
    • सीतामढ़ी
  • उत्तरप्रदेश
    • लखनऊ
    • जौनपुर
    • सुल्तानपुर
  • Health
  • Politics
  • Live TV

Copyright © 2023. Najaria News @ Design By shashi Sony 7717708728

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In